महाराष्ट्र / जलगांव में कुल्हाड़ी से काटकर चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या, खेत में मिले शव

By: Pinki Fri, 16 Oct 2020 4:19:23

महाराष्ट्र / जलगांव में कुल्हाड़ी से काटकर चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या, खेत में मिले शव

महाराष्ट्र के जलगांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों को एक अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काट डाला। यह घटना गुरुवार रात की है। इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बोरखेड़ा गांव के खेत में सुबह-सुबह मिले इन चार बच्चों के शव से पूरे गांव में गुस्से और शोक का माहौल है। यह परिवार मध्य प्रदेश से जलगांव में काम करने के लिए आया था। जलगांव के बोरखेड़ा गांव में मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां यह परिवार खेती करता था। मरने वालों में 12 साल की लड़की सईता, 11 साल का रावल, 8 साल का अनिल और 3 साल की सुमन नाम की मासूम बच्ची है। इन चारों बच्चों का शव, मालिक मुस्तफा के खेत में पाया गया है।

मध्य प्रदेश से नौकरी की तलाश में यह परिवार महाराष्ट्र के जलगांव में आया था। महताब और उसकी पत्नी रूमली बाई भिलाला बोरखेड़ा गांव के ही मुस्तफा नाम के व्यक्ति के यहां खेती कर जीवनयापन करते हैं। महताब और उसकी पत्नी मध्य प्रदेश के गढ़ी इलाके के रहने वाले हैं।

यह दंपती अपने चार बच्चों के साथ मिलकर जलगांव में ही खेती किसानी का काम बीते साल भर से कर रहे थे। फिलहाल किसी काम की वजह से पति पत्नी बच्चों को जलगांव में घर पर ही छोड़ कर उनके गांव मध्य प्रदेश गए हुए थे। इस दौरान घर पर बच्चे अकेले थे।

कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या

पुलिस को शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इन चारों बच्चों की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। पुलिस को शक है कि चारों हत्याओं में एक ही कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है।यह हत्याकांड शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : बढ़ती अपराध की घटनाओं के आक्रोश में फूंका गया मुख्यमंत्री का पुतला

# आरोपी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, मरने-मारने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था : बलिया विधायक

# बाड़मेर : गौवंश से टक्कर में पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार पहिए, तीन बैल की मौके पर मौत, एक गाय गम्भीर घायल

# छत्तीसगढ़ / अकेली रह रही महिला के सिर पर वार कर की गई हत्या, घर में मिला शव

# भरतपुर : 13 साल की मासूम का विडियो बनाकर धमकी, कई लोगों द्वारा बार-बार किया गया दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com